Sun. May 24th, 2026

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार से शिडियुल के अनुसार अविलंब विद्युत आपूर्ति देने की मांग की

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार से शिडियुल के अनुसार अविलंब विद्युत आपूर्ति देने की मांग की

लखनऊ,सिद्धार्थ नगर।बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की निवर्तमान मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने शुक्रवार 22 मई को विद्युत समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार से मांग के अनुसार अविलंब विद्युत आपूर्ति देने की बात कही। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है। जिसको लेकर उपभोक्ता अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं,जिसकी चर्चा मीडिया में छाई है। उन्होंने सरकार से अपील किया कि बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये जरूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे,व्यापक जनहित में उचित होगा। बसपा सुप्रीमो की इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में एक्स यूजर्स द्वारा समर्थन किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *