विधायक बांसी ने वि0ख0 मिठवल, ग्राम पंचायत मलौली में अन्नपूर्णा भवन का फीता काट कर किया उद्घाटन
बांसी,सिद्धार्थनगर। जनपद के वि0ख0 मिठवल के ग्राम पंचायत मलौली के ग्राम सभा आमा में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश के क्रम में दिनांक- 22/05/2026/ को ग्राम प्रधान अमीना बेगम और प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अली शाह के अथक प्रयास से ग्राम वासियों को नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन की सौगात मिली है, ISWMC मनरेगा योजना के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवन का संपूर्ण निर्माण के बाद बांसी बीजेपी विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश बांसी जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा जनता को बड़ा उपहार दिया। उन्होंने वहाँ की जनता से कहा कि अपने गांव ग्राम सभा को स्वच्छ और साफ रखें कूड़ा करकट कचरा इधर-उधर ना फेके सीधा कूड़ा घर में ही डालें।
विधायक ने राशन वितरण और कोटे की समस्या पर रोशनी डालते हुए जनता के बीच में इस बात को सुनिश्चित किया की कोटा वितरण अन्नपूर्णा भवन में होगा और इसकी जो गाइडलाइन है उसी के अंतर्गत होगा जिससे राशन कार्ड धारकों को कम राशन मिलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

