Mon. Jun 8th, 2026

विधायक निधि से बनेगा आधुनिक न्यायालय सभागार, दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ शिलान्यास

विधायक निधि से बनेगा आधुनिक न्यायालय सभागार!दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ शिलान्यास

24.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा “राजगुरु-सुखदेव सभागार” अधिवक्ताओं को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही ने रखी आधारशिला

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। करीब 24.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सभागार की आधारशिला कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने रखी।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। समारोह की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने की,जबकि संचालन एवं स्वागत संबोधन एसोसिएशन के महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ताओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया सभागार अधिवक्ताओं के लिए बैठकों, संगोष्ठियों और विभिन्न विधिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा एक सुसज्जित सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक निधि से इस निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से अधिवक्ता समुदाय की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विधायक श्यामधनी राही के प्रति आभार व्यक्त किया। महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सभागार का निर्माण बार एसोसिएशन के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे अधिवक्ताओं को बैठकों एवं सामाजिक-वैधानिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक गतिविधियों को भी नया आयाम प्राप्त होगा।

कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, शेखर सिंह, रमेश कुमार पांडेय सत्य प्रकाश श्रीवास्तव श्रीमती अनुपमा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पवन चंद्र शुक्ला, भार्गव नरेंद्र कुमार,रिंकू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद दुबे, प्रियंका सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद शुक्ला, पशुपति नाथ दुबे, प्रभाकर मिश्रा, गिरिजेश पांडेय, देवानंद श्रीवास्तव, दिवाकर दुबे, रियाज अहमद, त्रिपाठी सहोदर भाई, प्रियंका सिंह मणिकांत मिश्रा, गिरजेश बहादुर सिंह, अनिल विश्वकर्मा,जयनेन्द्र मिश्रा, दीपक शाही आदि की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *