Fri. Jun 12th, 2026

महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा जिलाध्यक्ष लालाजी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा जिलाध्यक्ष लालाजी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

बांसी (सिद्धार्थनगर)। विधानसभा 304 बांसी के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष लालाजी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सरकार की नीतियों और चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता से किए गए बड़े-बड़े वादे धरातल पर पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए। बेरोजगारी और पेपर लीकत- लालाजी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार गठन से पहले मोदी जी ने स्विस बैंक से काला धन वापस लाकर हर नागरिक और किसान के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। जनता को सिर्फ 5 किलो राशन पर निर्भर कर दिया गया है। महंगाई का जिक्र करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जो एलपीजी सिलेंडर पहले ?400 में मिलता था, वह आज 1000 के पार पहुंच चुका है। इसी तरह 60 लीटर मिलने वाला डीजल आज 100 प्रति लीटर बिक रहा है, जिससे किसान और आम जनता बेहाल है।

सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ जहां विद्यालय बंद किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ धड़ल्ले से कंपोजिट शराब की दुकानें खोली जा रही हैं,भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग-चाहे वह किसान हो, युवा हो या आम नागरिक-खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है,समाजवादी पार्टी जनता के इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *