सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करने नई दिल्ली पहुंचे, देर शाम मुख्यमंत्री योगी शाह के आवास पर पहुंचे और यहां उनसे शिष्टाचार भेंट की, बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हाल ही में लखनऊ आये थे, जिसके बाद से संगठन में चुनावी तैयारियों को और हवा मिल गई, इस बीच सीएम योगी और अमित शाह की मुलाक़ात के बाद संगठन में बड़े बदलाव की चर्चाओं का दौर बढ़ गया है।हालांकि, प्रदेश इकाई ने बीती 11 जुलाई को बैठक की थी, जिसमें पदाधिकारियों को आठ कार्यक्रमों का होमवर्क दे दिया गया था, ये सभी कार्यक्रम चुनाव तक संचालित किये जायेंगे, 19 से 22 जुलाई तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की योजना है, जिससे चुनावी जमीन मज़बूत होगी।

