Thu. May 7th, 2026

मुखबीर की सुचना पर बरामद हुआ टेम्पो से/चोरी किया हुआ सामान अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

सिद्धार्थनगर ब्यूरो
दिनांक 05.07.2020

मुखबीर की सुचना पर बरामद हुआ टेम्पो से/चोरी किया हुआ सामान अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन एवं दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.07.2020 को उ0नि0 राजेश शुक्ला, प्रभारी चौकी नौगढ मय हमराहीयान वाहन चेकिंग, शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में कस्बा पुरानी नौगढ में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कुछ चोर वाहन सं0- UP55T5787 टेम्पू से घुरहूजोत की तरफ से तेतरी बाजार की तरफ जा रहे है जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास करके खुसराजपुर अण्डर पास के पास पहुंचे जहा घुरहूजोत की तरफ से आते हुआ एक टेम्पू दिखाई दिया जिसे पुलिस बल द्वारा रोका गया जिसमें चालक सहित कुल चार व्यक्ति बैठे पाये गये वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें बोरो में रखा हुआ 10 सिलिगं फैन व एक टुल्लू पम्प बरामद हुआ। कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि सिलिंग फैन हुदा गर्ल्स कालेज खुसराजपुर व एक टुल्लू पम्प खुसराजपुर मुर्गी फार्म से मिलकर चोरी किया है और इसे बेचने के लिये तेतरी बाजार ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये।
इस संबंध में थाना सिद्धार्थनगर पर मु0अ0सं0 196/2020 धारा 41/401/411/413/188/269 भादवि व 3 महामारी अधिनियम व 51 ख आपदा प्रबन्धन अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया ।
*नाम पता अभियुक्तगण-*
1. मो0 हसन उर्फमुबारक S/O मु0 उमर निवासी जगदीशपुर थाना व जिला सि0नगर हा0मु0 काशीराम कालोनी ब्लाक न0-61 कमरा न0-714 थाना सि0नगर
2. नौसाद अहमद S/O रौआब अली निवासी बदलपुरवा थाना व जिला सि0नगर,
3. नजरे आलम S/O असलम निवासी खुसराजपुर थाना व जिला सि0नगर
4. उस्मान S/O बुझारत अली निवासी खुसराजपुर थाना व जिला सि0नगर
*बरामदगी*
1. 10 अदद सीलिंग फैन
2. एक अदद टुल्लू पम्प
3. एक अदद पेचकस
4. एक अदद प्लास
5. एक अदद वाहन टेम्पू
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह
2. चौकी प्रभारी नौगढ़ उ0नि0 राजेश शुक्ला प्रभारी चौकी नौगढ
3. हे0का0 कनिक लाल मल्ल
4. हे0का0 चन्द्रभान राय
5. हे0का0 अमरनाथ यादव
6. का0 राहुल खरवार

Related Post