Wed. Aug 19th, 2026

हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

सिद्धार्थनगर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई राष्ट्रीय टीम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश के प्रभारी माननीय हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर बस्ती सहित पूरे पूर्वाचल में कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।हरीश द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेता (नामित सभासद नगर पंचायत कपिलवस्तु) नितेश पाण्डेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बस्ती,पूर्वाचल और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

हरीश द्विवेदी ने लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूर्वाचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

नितेश पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में नई राष्ट्रीय टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी के सामने संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने का अवसर है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा का संगठनात्मक मंथन पहले से जारी है। उन्होंने कहा, हरीश द्विवेदी को मिली यह जिम्मेदारी केवल बस्ती के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। हम सभी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना करते हैं और शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *