Thu. Aug 20th, 2026

एसएसबी ने खाद तस्करी के प्रयास को किया विफल! 56 बोरी यूरिया खाद के साथ पिकप व टेम्पो को किया बरामद

एसएसबी ने खाद तस्करी के प्रयास को किया विफल! 56 बोरी यूरिया खाद के साथ पिकप व टेम्पो को किया बरामद

शोहरतगढ,सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी का प्रयास को विफल करते हुए बुधवार को 56 बोरी यूरिया खाद सहित पिकप व टेम्पो बरामद किया। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बाणगंगा की विशेष नाका पार्टी द्वारा सीमा स्तम्भ सं०-557 से करीब 900 मीटर अन्दर तैनात थी, तभी एक बोलेरो, एक टेम्पो अनाधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की तरफ जाता दिखाई दिया, नाका पार्टी द्वारा वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें एक एक चालक सवार थे, जिसमें 56 बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ। जिसको नेपाल में अधिक कीमत पर बेचने हेतु ले जाया जा रहा था।

वहीं विशेष नाका पार्टी द्वारा पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम जंग बहादुर पुत्र परशुराम उम्र 25 वर्ष एवं कैलाश पुत्र हरी राम उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी डोहरिया खुर्द ग्राम पंचायत के। इटवा भाट थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। दोनों से पूछताछ करने व बैध कागजात मांगने पर कुछ नही दिखा पाये। तत्पश्चात 56 बोरी यूरिया खाद, बोलेरो पिकप व टेम्पो के साथ दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी खुनुवां को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *