Mon. Sep 7th, 2026

नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान के गृह जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।जनपद की सीमा बॉर्डर से लेकर भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।ज़िंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा,उसका पुलिस बूथ पर मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष दृग नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। उसके बाद पकड़ी चौराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया उसके उपरांत बेलहिया दुर्गा मंदिर के सामने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जोगिया श्रीश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पटाखा जलाकर नारेबाजी कर जश्न मनाते हुए भव्य स्वागत किया।सभी कार्यकर्ताओं ने कन्हैया पासवान जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं सक्रियता से गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कन्हैया पासवान ने संगठन में नवीन दायित्व के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए स्वागत अभिनंदन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम से पार्टी को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उक्त अवसर पर भाजपा नेता संतोष पासवान,चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता,संतोष शुक्ला,निशांत पांडेय, मयंक श्रीवास्तव,कुलदीप दिवेदी, अंकित त्रिपाठी,ओंकार पांडेय,मनोज सिंह,सूरज कसौधन, रामेश्वर पाण्डेय, शरदेंदु त्रिपाठी,अनिल पासवान,गौरव कश्यप,पंकज कौसाधन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *