Wed. Sep 9th, 2026

हरिश्चन्द हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासाः अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या,पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

हरिश्चन्द हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासाः अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या, पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

नियाज ने 1.10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी देकर योजना बनाई थी

सिद्धार्थनगर। जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुहचोरवा घाट स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के पास 30 अगस्त की रात हुई हरिश्चन्द्र अग्रहरि की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ढेबरुआ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध, घरेलू विवाद और 1.10 लाख रुपये की सुपारी का मामला सामने आया है। कपियवा निवासी हरिश्चन्द्र की हत्या कर शव को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया गया था। शातिर आरोपियों ने मामले को दुर्घटना साबित करने के लिए उसके ई-रिक्शे को नदी की ओर लटका दिया था। इस संबंध में थाना ढेबरुआ पर मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) में मामला दर्ज किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। घेराबंदी कर पुलिस ने तीन आरोपियो को दबोचा 8 सितंबर को एसओजी प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और थानाध्यक्ष ढेबरुआ चन्द्रकान्त पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बढ़नी कस्बे के पचपेड़वा तिराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस ने दुधवनिया बुजुर्ग नहर के रास्ते धनौरा जा रहे इरशाद और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुहचोरवा घाट से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। मामले में साक्ष्यों के आधार पर धारा 61 (2), 3(5)और 238 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए चारों आरोपियों को नामजद किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त शराब की लत की आदत थी,अवैध संबंध और हत्या की योजना में मृतक हरिश्चन्द्र की पत्नी माया देवी के नियाज अहमद से कथित अवैध संबंध थे। हरिश्चन्द्र की शराब पीने की आदत और मारपीट से परेशान होकर माया देवी ने नियाज पर पति की हत्या का दबाव बनाया। इसके बाद नियाज ने 1.10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी देकर योजना बनाई। 30 अगस्त की रात हरिश्चन्द्र को मुहचोरवा घाट ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद (30 वर्ष) पुत्र मुनीर, निवासी ग्राम कपिया, अब्दुल्ला (24 वर्ष) पुत्र कमाल अहमद, निवासी ग्राम रमवापुर उर्फ विशुनपुर, नियाज अहमद (30 वर्ष) पुत्र रौआब अली, निवासी ग्राम कपिया, माया देवी (35 वर्ष) पत्नी स्व. हरिश्चन्द्र अग्रहरि,निवासी ग्राम कपियवा, सभी गिफ्तार आरोपी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *