गुमशुदा मेडिकल रिप्रेजेंटिव (MR) का पोखरे में मिला शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या दुर्घटना की संभावना से पर्दा उठेगा
जोगिया सिद्धार्थनगर। पिछले तीन- चार दिनों से लापता युवक जो एलकेएम दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते था,उनका शव सदर थाना और बांसी के बीच जोगिया थानांतर्गत गांव सोनवल के पास एक पोखरे से बरामद हुआ। मृतक राहुल कुमार पिछले कई वर्षों से इसी जनपद में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटिव (MR) का काम करते थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक एमआर बैना थाना घोसी जनपद जहानाबाद बिहार का रहने वाला था। पिछले गई दिनों से जनपद के तमाम मेडिकल रिप्रेजेंटिव (MR) अपने साथी के लापता होने को लेकर चिंतित थे! और अपने स्तर पर छानबीन कर रहे थे। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक, सदर सीओ और बांसी सीओ सहित दोनों थाने की पुलिस बल धटना स्थल पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या दुर्घटना की संभावना से पर्दा उठेगा।

