सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में फल एवं भोजन वितरण किया
सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल एवं भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह उपस्थित रहे। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करना भगवान की सेवा के समान है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि अभियान के तहत एक माह तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर वृद्धजनों को भोजन एवं फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूंछा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

