Sat. Oct 3rd, 2026

डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण की राह होती है मजबूत- विधायक सैय्यदा खातून

गांधी के सत्य, अहिंसा और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि- विधायक सैय्यदा खातून

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न को भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज में आपसी भाईचारा सद्भाव, ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है। लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत डुमरियागंज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसाऔर स्वच्छता के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा दी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी ने सादगी ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

विधायक सैयदा खातून ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक दोनों महापुरुषों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे इस दौरान नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया समारोह के अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन, जन तक पहुंचाने का संदेश दिया !

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *