Fri. May 8th, 2026

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और इटवा तहसील के एसडीएम विकाश कश्यप ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर/इंटवा
दिनांक-16-07-020

नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और इटवा तहसील के एसडीएम विकाश कश्यप ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, वही मानसून के आगाज के कारण नदियों का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है प्रशासन ने बाढ़ के किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां और आवश्यक मार्गदर्शन प्रत्येक तहसील को दे दिया गया है । इसी के अंतर्गत जिला में कलेक्टर दीपक मीणा के पहल पर 30 सदस्यी एनडीआरएफ की टीम बांसी तहसील में तैनात किया गया है जो प्रत्येक तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य करके जन और धन का नुकसान रोका जा सके,और बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है , ताकि बाढ़ के दौरान कम से कम जन-धन का नुकसान हो । इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आज दिनांक 16 जुलाई को तहसील इटवा में एनडीआरएफ की टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता और तहसील इटवा के विकास कश्यप एसडीएम ने सम्भावित बाढ़ क्षेत्रो का दौरा किया और गांव के लोगों से बात-चीत भी किया, बातचीत के दौरान निरीक्षक गोपी गुप्ता ने बाढ़ से पूर्व तैयारियों के बारे में जानकारी दिया एवंम विकास कश्यप एसडीएम ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उसका त्वरित निस्तारण किया। तथा एनडीआरएफ की टीम ने राप्ती नदी में राहत और बचाव कार्य कुशलता का किया मॉक अभ्यास ।

Related Post