आउटसोर्स कर्मचारियों का दोगुना तक बढ़ा मानदेय, 20 लाख को मिलेगा सुरक्षा कवर-सीएम योगी
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ
बिचौलियों के भरोसे नहीं रहेगा आउटसोर्स कर्मियों का भविष्य : सीएम योगी
लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारी को डमी चेक देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक
लखनऊः प्रदेश के लगभग 3.50 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार ने अब ऐसी व्यवस्था तैयार करने का दावा किया है, जिसमें न बिचौलिये मानदेय में कटौती कर सकेंगे और न ही आउटसोर्स कंपनी मनमानी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) का शुभारंभ करते हुए कहा कि आउटसोर्स कंपनियां अब कर्मचारियों के मानदेय से एक भी पैसा नहीं काट सकेंगी। कंपनी का सर्विस चार्ज सरकार अलग से देगी। किसी कर्मचारी को मनमाने तरीके से नौकरी से निकालना भी आसान नहीं होगा। इसके लिए पहले सरकार को सूचना देनी होगी और मामले की जांच के बाद ही निर्णय होगा। आउटसोर्सिंग पर तैनात प्रत्येक कार्मिक के बैंक खाते में महीने की पांच तारीख तक मानदेय की राशि भेज दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय भी लगभग दोगुना कर दिया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यूपीकास के ‘लोगो’ का अनावरण तथा उसके पोर्टल व वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब आउटसोर्स कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी। कर्मचारियों की भविष्य निधि यानी ईपीएफ का पैसा भी उनके नाम पर ही सुरक्षित रहेगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआइ) से इलाज मिलेगा। अगर यहां सही इलाज नहीं मिला तो इन्हें भी पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा आयुष्मान योजना से प्रदान करेंगे। सरकार साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के परिवारों के करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षा कवर देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीकास आउटसोर्स कर्मचारियों की गरिमा और गौरव को स्थापित करने का आउटसोर्स कंपनी मानदेय से नहीं काट सकेगी एक भी पैसा, सर्विस चार्ज देगी सरकार मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगी कर्मचारियों की छुट्टी, निकालने से पहले होगी जांच।हमारा प्रयास है कि कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल भी रहेगा। उन्होंने कर्मियों को बढ़ा मानदेय के चेक भी प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आउटसोर्स कर्मियों से कहा कि आगामी चुनाव में किसी के बहकावे में नहीं आइएगा और फिर से भाजपा की सरकार बनाइयेगा।

