Wed. Jul 8th, 2026

आयुष्मान योजना के तहत जनपद ने सर्वाधिक कार्ड बनाकर मंडल में हासिल किया प्रथम स्थान,प्रदेश स्तर रैंकिग में 10 वें स्थान पर

आयुष्मान योजना के तहत जनपद ने सर्वाधिक कार्ड बनाकर मंडल में हासिल किया प्रथम स्थान,प्रदेश स्तर रैंकिग में 10 वें स्थान पर

न्यूज 17 इंडिया संवाददाता।

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम के तहत 70 वर्षीय वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बना रहा है। इसमें जनपद सर्वाधिक कार्ड बनाकर मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भी जनपद टॉप टेन में बना है। 10 वें स्थान पर जिले का नाम है जबकि बस्ती व संतकबीरनगर पीछे हैं।आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये का लाभ दिया जाता है। शासन ने इस योजना में 70 वर्षीय वृद्धजनों को भी शामिल किया है। जिसमें जनपद के अंदर लगभग 73958 वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। विभाग के प्रयास से अभी तक 48,044 लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा चुका है। यह कुल कार्ड के सापेक्ष 64 फीसदी है। इस सफलता से जनपद सिद्धार्थनगर बस्ती मंडल में कार्ड बनाने में प्रथम स्थान पर है। जबकि प्रदेश स्तर पर बनाए जा रहे कार्ड में जनपद का 10वां स्थान है। वहीं बस्ती जनपद में 71,155 कार्ड बनाया जाना है। जिसमें अभी तक 43,883 कार्ड बन सका है। यह कुल कार्ड के सापेक्ष 61 फीसदी है, लेकिन मंडल स्तर पर दूसरे स्थान पर है। जबकि संतकबीर नगर मंडल में तीसरे स्थान पर है। इस जनपद में 49,662 लाभार्थियों के सापेक्ष 23,629 लोगों का कार्ड बनाया जा सका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *