राम मंदिर कथित चंदा एवं चढ़ावा चोरी प्रकरण पर काग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
न्यूज़17 इंडिया संवाददाता
सिद्धार्थनगर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा एवं चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में सदर तहसील से हनुमान मंदिर तक सद्बुद्धि यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कांग्रेस, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में वास्तविक दोषियों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना था कि कांग्रेस के विरोध के बाद ही मुकदमा दर्ज हुआ और कुछ गिरफ्तारियां हुई, लेकिन मुख्य आरोपियों तक कार्रवाई नहीं पहुंची है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश सचिव नादिर सलाम ने कहा कि आस्था से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में पारदर्शी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बचाने के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। सद्बुद्धि यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि राममंदिर चोरी मामले में प्रधानमंत्री खुलकर देश की जनता को जवाब दें।उक्त प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उनकी मांग किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है, बल्कि आस्था और जवाबदेही के मुद्दे पर है। उन्होंने सभी दोषियों की गिरफ्तारी हो,और निष्पक्ष जांच कर मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबको सद्बुद्धि दें।

