Mon. Apr 20th, 2026

कांग्रेसियों ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस निकाली संदेश पदयात्रा

काँग्रेसियो ने मनाया 136वाँ स्थापना दिवस, निकाली सँदेश यात्रा
आनन्दनगर—-महराजगंज–काँग्रेस पार्टी के नेताओं ने त्रिभुवन मिश्र व वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 136 वाँ स्थापना दिवस मनाया और निकाली सँदेश यात्रा।सँदेश यात्रा फरेन्दा व्लाक से शुरू होकर विष्णु मँदिर, अम्बेडकर तिराहा होते हुए भारी जुलूस के साथ विभिन्न प्रकार के नारो से भाजपा सरकार को कोसते हुए पुनः व्लाक पर एक जनसभा में तब्दील हो गई।प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि आज पार्टी एक सौ छत्तीस साल पुरानी हो गई हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि इसे ऊँचाई पर ले जाने के लिए सतत प्रयास व प्रयत्न करना चाहिए।काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र चौधरी ने सरकार से कृषि कानून वापस करने की माँग की और लोगों द्बारा जमकर नारेबाजी की गई।अरविंद मिश्र ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं।इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।काग्रेस सँदेश यात्रा ब्लाक पर आकर एक जनसभा में तब्दील हो।लोगों ने अलग अलग अपने विचारों को व्यक्त किया।इस दौरान सुधेशमोहन श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा उपाध्यक्ष जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामप्यारे प्रसाद झिनकू चौधरी झिन्ने सिंह विनय तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post