Fri. Sep 11th, 2026

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों और एफपीओ को दी गई जानकारी

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों और एफपीओ को दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर। उद्यान विभाग और कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में कृषि निर्यात विषयक क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। कार्यशाला में एपीडा के प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह लोधी ने औद्यानिक फसलों के प्रसंस्करण और निर्यात से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों को दी। किसानों एवं एफपीओ के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, निर्यात की प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी संभावनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में लीड बैंक प्रबंधक रवि सिन्हा, कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक शेष नारायण सिंह और प्रवेश कुमार, मंडी सचिव विजय सेन सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग शिवशंकर, उद्यमी मित्र तोपेंद्र मिश्र, सीएफसी प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, एफपीओ सचिव अखिलेश त्रिपाठी, उद्यान निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा, सहायक उद्यान निरीक्षक मारुति नंदन, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, पीएमएफएमई योजना के डीआरपी तथा प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *