सिद्धार्थनगर 15 मई 2021
कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालसय में बने एम0सी0एच0विंग का किया गया निरीक्षण

कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालसय में बने एम0सी0एच0विंग का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कोविड-19 के मरीजो के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा कक्ष को देखा गया। इसके पश्चात आॅक्सीजन कंसट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
इसके पश्चात जिला सयुंक्त चिकित्सालसय के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा औषधि भण्डारण कक्ष को भी देखा गया। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अगले 03 माह तक सभी दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। यदि कोई भी दवा कम हो तो पहले से ही मेडिकल कारपोरेशन से उसकी मांग कर ले।
उपरोक्त के अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संदीप चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, डा0 सौरभ चतुर्वेदी, तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
( News 17 india editor in chief vijay kumar mishra….)
