गोरखपुर / बैंड बाजे खुशियों के साथ निकली बारात,अनजाने में विदाई के बाद दुल्हन संग ले आए कोरोना वायरस
*गोरखपुर*:- लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच शादी करने वाले अधिकतर परिवारों को कोरोना तोहफे में मिल गई। मसलन निकले थे बारात लेकर और विदाई में ले आए कोरोना। शादी के बाद घर में जश्न की जगह बड़े-बुजुर्ग क्वारंटीन हो गए। कहीं दूल्हे के माता-पिता संक्रमित हो गए तो कहीं दूल्हन के माता-पिता। कहीं-कहीं तो दूल्हा-दूल्हन दोनों ही संक्रमित हो गए। शादी के बाद घर में आने वाली खुशियां गायब हो गईं। बीते 26 अप्रैल को बेलीपार में हुए शादी में पादरी बाजार के रहने वाले दूल्हन की विदाई के बाद मुंह दिखाई समारोह में शामिल होते इसके पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। कोरोना का शक हुआ तो जांच करवाने गए। जांच में दोनों संक्रमित निकले। अब दोनों सब कुछ छोड़ कर एक अलग कमरे में आइसोलेट हो गए। उधर माता-पिता की तबीयत खराब देख शिवम ने आगे के सभी कार्यक्रम रद कर दिए,और सभी मेहमानों को विदा कर दिया। वर्तमान में शिवम की मां तो ठीक हैं लेकिन पिता को आक्सीजन का स्तर गिरने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं धर्मपुर के रहने वाले आदित्य की शादी के तुरंत बाद उनकी बहन और बड़े भाई संक्रमित हो गए। आदित्य ने परिवार में संक्रमण देख दुल्हन को तुरंत मायके भेज दिया और दोनों को आइसोलेट कर दवा शुरू करा दी। आदित्य ने बताया कि बहुत दिनों बाद घर में खुशी आई थी लेकिन कोरोना ने सब कुछ खराब कर दिया। अब सारा उत्साह खत्म हो गया है। अब दोनों के स्वस्थ्य होने के बाद ही आगे का कोई कार्यक्रम आयोजित होगा।
*बस जल्दी से स्वस्थ हो जाएं माता-पिता*
शिवम और आदित्य की तरह दजर्नों ऐसे शादी वाले परिवार हैं जिनके यहां शादी के बाद कोई न कोई संक्रमण के चपेट में आ गया है। संक्रमण में आने के बाद कई अब इस समय शादी करने पर अफसोस भी जता रहे हैं। शिवम बताते हैं कि उन्होंने इस महामारी के बीच शादी कर बहुत बड़ी गलती की है। बहुत अफसोस हो रहा है। अब बस जल्दी से माता-पिता जी स्वस्थ हो जाएं।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट….)
