Wed. Sep 9th, 2026

5.46 लाख गबन में डीएम ने सचिव को निलंबित करने का दिया निर्देश

5.46 लाख गबन में डीएम ने सचिव को निलंबित करने का दिया निर्देश

बर्डपुर क्षेत्र के दूल्हा सुमाली गांव के सचिव पर है गबन का आरोप

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर के दुल्हा सुमाली गांव के सचिव ग्राम विकास अधिकारी केशभान यादव को 5.46 लाख रुपये गबन के आरोप में डीएम ने निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। डीएम ने यह निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है।डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि संज्ञान में आया है कि बर्डपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में बिना डीएम से स्वीकृति प्राप्त किए ही पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से ककरहवा हाट बाजार के दाल मंडी मे इंटरलॉकिंग कार्य पर बिना कोई कार्य कराए 4,88,542 रुपये सामग्री मद में व 57,600 श्रमांश पर व्यय किए गए हैं।

इस प्रकार कुल 5,46,142 रुपये का गबन प्रथमदृष्टया परिलक्षित हो रहा है। इस परियोजना के संबंध में यह भी पता चला है कि यह कार्य मनरेगा योजना से भी वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराया जा चुका है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित प्रशासक एवं सचिव की ओर से शासनादेशों का उलंघन करते हुए सक्षम स्तर से कार्ययोजना स्वीकृत कराए बगैर व बिना कार्य कराए 5,46,142 रुपये का गबन ऐसी परियोजना के नाम पर किया गया है जिस पर मनरेगा योजना से पूर्व में कार्य कराया जा चुका है। यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है। इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को दिया निलंबित करने का निर्देश:जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को निर्देशित किया है कि ग्राम विकास अधिकारी/सचिव ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली केशभान यादव को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध उ0प्र0 सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के अधीन अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *