Wed. Sep 9th, 2026

सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान और नियुक्ति पत्र वितरण

सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान और नियुक्ति पत्र वितरण

मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण में शामिल हुए जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी

सिद्धार्थनगर।अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के सम्मान, मानदेय वृद्धि तथा नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में देखा गया।कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही,सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 6,000 कर दिया गया है। विधायक और जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत पोषाहार वितरण और कुपोषण मुक्त जनपद बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्यकत्रियों को सम्मान पत्र तथा सामान्य पोषण श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *