Tue. Apr 28th, 2026

चेन्नई में राष्ट्रीय मत्स्यकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद ने किया प्रतिभाग

तमिलनाडु-चेन्नई/दिनाँक 09 जुलाई 2023

चेन्नई में राष्ट्रीय मत्स्यकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद ने किया प्रतिभाग

 

चेन्नई। तमिलनाडु प्रदेश के भ्रमण कार्यक्रम पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अमित कुमार निषाद का चेन्नई के “कामराजा एयरपोर्ट” पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद तमिलनाडु प्रदेश के निषाद पार्टी के सदस्यों तथा तमिलनाडु के “फिशर्स डिपार्टमेंट” के द्वारा तमिलनाडु की धरती पर अंगवस्त्र ओढ़ाकर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद चेन्नई केमहाबलीपुरम में राष्ट्रीय मत्स्यकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर तमिलनाडु निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रवीण फर्नांडिस, प्रभारी एन्टनी रोनाल्डो और मीडिया प्रभारी कडलार ने अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।

डॉ संजय निषाद ने बताया कि कल पूरे देश में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अपने अपने जिले तथा अपने-अपने विधानसभा, अपने-अपने ब्लॉक तथा घरों में राष्ट्रीय मत्स्यकी दिवस को मनाएंगे।

Related Post