सिद्धार्थनगर: 26 जून 2025
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग व्यापार बन्धु एवं एम.ओ.यू के संबंध में समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिन लोगों द्वारा एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करायें
सिद्धार्थनगर: जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं एम.ओ.यू. की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिन लोगो द्वारा एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उद्योग स्थापित करने हेतु, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जो पत्रावलियां बैंको में ऋण उपलब्ध कराने के लिए जाती हैं उसको समय से स्वीकृत कराने का निर्देश दिया। उद्यमियों द्वारा उद्योग के बारे में अपना अनुभव साझा किया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रमुख चौराहो पर भूमि चिन्हित कर सामुदायिक शौचालय, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करानेे का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। जर्जर विद्युत पोल को ठीक कराये। नगर पालिका/नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं पुलिस गस्त बढ़ाने का निर्देश दिया जिससे व्यापारियों के साथ अप्रिय घटना न हो। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में दुकानों का आवंटन कराने का निर्देश दिया। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद योजना आदि के संबध में व्यापारियों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। व्यापारियों द्वारा समस्याओं का समय से निस्तारण कराने पर जिलाधिकारी को बधाई दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर अरूणकान्त सिंह, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, उपायुक्त राज्यकर, वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञानप्रकाश, लीड बैंक अधिकारी आर0के0सिन्हा, अधिशासी अधिकारी, व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों की उपस्थिति रही।

