सिद्धार्थनगर 15 मई 2021
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के प्रकरणों में निगरानी व आवश्यक कार्यवाही हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक 
कोविड-19 से प्रभावित बच्चों तथा अनाथ बच्चो के प्रकरणों में निगरानी व आवश्यक कार्यवाही हेतु गठित महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबधित अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक गांव/नगर में ऐसे देखरेख एवं संरक्षण से जरूरतमंद बच्चों को चिन्हांकन कर करने का निर्देश दिया गया। कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से बच्चों को गोद लेने देने या महिलाओं की तस्करी संबंधी पेशकश करता है तो संबधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे बच्चो का डाटा एकत्र करने हेतु नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महामारी के दौरान परित्यक्त, अनाथ, परिवार से बिछड़े या किसी भी प्रकार से परिवार विहीन अथवा देखरेख व संरक्षण की स्थिति में आने वाले बच्चों पर चर्चा की तथा इन बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं सभी बाल ग्रहों के बच्चों की कोविड-19 जांच, राशन, चिकित्सा, आश्रय तथा सामाजिक सुरक्षा में सहयोग दिए जाने हेतु विभागों के दायित्व निर्धारण पर चर्चा की गई।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)
