Thu. Jul 23rd, 2026

डुमरियागंज विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार वोट कटने का लगाया आरोप, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

डुमरियागंज विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार वोट कटने का लगाया आरोप निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं पुराने बीएलओ की बहाली की उठाई मांग ! यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक होगा विरोध

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैयदा खातून ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता सूची के अंतर्गत कटे हुए मतदाताओं के नाम को पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी की विधायक सय्यादा खातून ने आरोप लगाया है कि पुनरीक्षण के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब 14 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए निर्वाचन अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांचकराए जाने की मांग की है कि उनके नाम तत्काल मतदाता सूची में दोबारा जोड़े जाएं ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि जिन पुराने बीएलओ को हटाया गया है, उन्हें पुनः तैनात किया जाए, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके।

डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते इस मामले में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो से हजारों मतदाता मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अब सभी की निगाहें निर्वाचन विभाग पर टिकी हैं। विभाग इन आरोपों की किस तरह जांच करता है और जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके संबंध में क्या निर्णय लिया जाता है यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *