Thu. Jul 23rd, 2026

थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत सदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का फदे से लटकता मिला शव

थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत सदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का फदे से लटकता मिला शव

मिश्रौलिया,सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत चेतिया टोला मदरहिया गांव में मंगलवार रात लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवती रात में खाना खाने के बाद घर में सोने गई थी। सुबह परिजनों ने कमरे में युवती का शव फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मृतका की पहचान रुक्मणी उर्फ रेनू पुत्री कन्हैया, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चेतिया टोला मदरहिया के रूप में हुई है।

सूचना पर मौके पर पहुंची मिश्रौलिया थाना पुलिस सहित चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान एवं फॉरेंसिक टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चेतिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *