Fri. Oct 30th, 2026

थाना शोहरतगढ पुलिस ने जालसाजी/धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

जनपद सिद्धार्थनगर। दिनांक 28.10.2026

थाना शोहरतगढ पुलिस ने जालसाजी/धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण अतिउल्लाह अंसारी प्रभारी अ0 निरीक्षक थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 211/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.करन कुमार पुत्र अनिरका प्रसाद निवासी बनटिकुला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 35 वर्ष 02. सनी कुमार पुत्र नया प्रसाद निवासी जंगल जैनुलआबदीन उर्फ सेमरा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष जो गांव मे घुमकर लोगो से पैसा व जेवरात दोगुना करने की बात कहकर जालसाजी व धोखाधडी करते है को आज दिनांक 28.10.2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में में प्र0अ0नि0 अतिउल्लाह अंसारी, उ0नि0 चन्द्रशेखर चौहान,का0 मुन्नालाल यादव,का0 नितिश यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *