Fri. Apr 17th, 2026

पूर्णकालिक सचिव चन्द्रमणि जोशी ने जिला कारागार सि0न0 का किया मासिक निरीक्षण..

सिद्धार्थनगर दिनाँक 29 अगस्त 2022

पूर्णकालिक सचिव चन्द्रमणि जोशी ने जिला कारागार सि0न0 का किया मासिक निरीक्षण..

सिद्धार्थनगर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर  प्रमोद कुमार शर्मा के आदेश के क्रम में चन्द्रमणि जोशी पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 29-08-2022 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का मासिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

निरीक्षण के समय जिला कारागार के भोजनालय, चिकित्सालय एवं लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया तथा कारागार में निरुद्ध बन्दियों को शिविर लगाकर विधिक जानकारी से अवगत कराया गया । निरीक्षण के दौरान श्री राजेश कुमार पाण्डेय जेलर जिला कारागार सिद्धार्थनगर, प्रदीप कुमार सिंह डिप्टी जेलर जिला कारागार सिद्धार्थनगर, गौरव श्रीवास्तव लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर व जेल पी०एल०वी० उपस्थित रहे। यह जानकारी चन्द्रमणि जोशी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा दी गयी।

Related Post