Mon. May 4th, 2026

महराजगंज : कोरोनावायरस के दृष्टिगत केएमसी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी – डॉ उज्जवल कुमार

महराजगंज : कोरोनावायरस के दृष्टिगत केएमसी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी – डॉ उज्जवल कुमार

न्यूज़ 17 इंडिया-अप्रैल 16, 2021

डा0उज्ज्वल कुमार द्वारा के0एम0सी हास्पीटल फरेन्दा रोड महुअँवा का किया गया निरीक्षण
महराजगंज,जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव अन्तर्गत संक्रमित मरीजो को बेहतर इलाज हेतु डिजीटल हास्पीटल के0एम0सी फरेन्दा रोड महुअँवा का निरीक्षण किया । निरीक्षण में कोविड 19 के कोरोना संक्रमित ब्यक्तियों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके, के फलस्वरूप 100 बेड तैयार करने के निर्देश दिये । जिसमें 100 बेड में 20 बेड आक्सीजनयुक्त तथा 5 बेड वेन्टीलेटर एवं 75 बेड आइसोलेशन बेड होगे । उन्होने यह भी कहा कि मरीजो की बढते संख्या के लिए आगे भी तैयार रहने की आवश्यकता है जिससे संक्रमित ब्यक्तियों को बेहतर ईलाज के साथ अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराया जा सके ।
निरीक्षण के उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0अशोक श्रीवास्तव,उप सीएम ओ आई0ए0 अन्सारी,केएमसी के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव सहित डाक्टर व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट..)

Related Post