Wed. May 6th, 2026

महराजगंज / फरेंदा पुलिस ने 6 गोवंश पशु को पिकअप के साथ किया बरामद , गौतश्कर पिकअप छोड़कर हुए फरार…

महराजगंज / फरेंदा पुलिस ने 6 गोवंश पशु को पिकअप के साथ किया बरामद , गौतश्कर पिकअप छोड़कर हुए फरार…..

News 17 india.in-03/08/2021

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र मथुरानगर में मंगलवार को मथुरानगर पिक्चर पैलेस के पास से 6 गोवंश पशु एक पिकप पर लदा हुआ बरामद किए। जब की गौतस्कर मौके से पिकअप छोड़कर फरार हो गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरेंदा उप-निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी मंगलवार को गस्त कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक वाहन पर गोवंश पशु को लेकर तस्करों द्वारा भागने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो गौतश्कर गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहे। मौके पर एक पिकअप बीआर 28 जीए 4221 पर लदे (6) अदद गोवंश पशु पिकअप पर लदे मिले । सबका दोनों पैर बांधा गया था, मौके पर उपस्थिति पुलिस उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी ने गोवंश पशु के पैरों को खुलवाकर थाने लाकर पशु चिकित्सक को बुलवाकर गोवंश का परीक्षण करावाए, तत्पश्चात विधिक कार्रवाई में जुट गए।
इस मौके पर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्वामित्र मिश्र ,गौरक्ष प्रांतीय अध्यक्ष हरि प्रकाश पांडे,गौरक्ष प्रांतीय सचिव सुनील मणि त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष गोरखपुर चन्द पाण्डेय के साथ राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के तमाम पदाधिकारी एवम पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Related Post