Tue. Apr 21st, 2026

महराजगंज :- सीएचसी बनकटी के नए अधीक्षक डॉ0 उमेश चन्द्रा ने किया पदभार ग्रहण…

महराजगंज :- सीएचसी बनकटी के नए अधीक्षक डॉ0 उमेश चन्द्रा ने किया पदभार ग्रहण…

News 17 india.in-02/08/2021

महराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के डॉक्टर उमेश चंद्रा नए अधीक्षक बनाये गये,आपको बता दें कि इसके पहले डॉक्टर उमेश चंद्रा जनपद संतकबीर नगर में कार्यरत थे। अब इनकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में अधीक्षक के रूप में की गई है। जब की इसके पहले डॉक्टर अंग्रेस सिंह कार्यभार देख रहे थे । अब नवीन तैनाती उमेश चंद्रा की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनकटी में की गई है..

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा बनकटी में डा अंग्रेश सिंह के स्थान पर डा उमेश चंद्रा को अधीक्षक बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व डा अंग्रेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हुए थे…

सीएमओ कार्यालय से आए पत्र पर नए अधीक्षक के रूप में डा उमेश कुमार चंद्रा ज्वाइन किए हैं,उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में शासन के मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। डॉ0 चंद्रा ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थिति होने की बात कही।

इस दौरान डा0अखिलेश सिंह पटेल, लालजी त्रिपाठी, अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी ,गजेंद्र उपाध्याय मिथिलेश शाही, राम सरन गुप्ता, दिनेश वर्मा, बबीता शर्मा, देवेंद्र कुमार यादव सहित तमाम डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post