Tue. Apr 21st, 2026

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित खजुरिया रोड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण: दिए आवश्यक निर्देश

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित खजुरिया रोड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण: दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित बाल कल्याण समिति खजुरिया रोड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर यह पता चला कि राधा श्रीवास्तव (सदस्य) विगत पांच दिन से, प्रकाशनी श्रीवास्तव (सदस्य) बाल कल्याण समिति एक दिन और सुनील कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) बाल कल्याण समिति अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण लेना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अपर्णा श्रीवास्तव, सदस्य बाल कल्याण समिति विरेंद्र मिश्र और इलमा सिद्दीकी (पैरा लीगल वालंटियर) उपस्थित थीं। डीएम ने वर्तमान माह में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों की सूचना और अभिलेख मांगे, जिस पर अपर्णा श्रीवास्तव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सूचना उपलब्ध नहीं करा पाई। काम में लापरवाही किए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए निदेशक महिला कल्याण को
पत्र भेजने के निर्देश दिए।

प्रभारी सेंटर मैनेजर के अनुपस्थित टेबल पर नेम प्लेट, मोबाइल नंबर न लिखा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का मानदेय बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर के लिए स्वीकृत 11 पदों के सापेक्ष वर्तमान में छह पद ही भरे हुए है। इस पर डीएम ने अविलंब रिक्त पदों की भर्ती सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *