Wed. Oct 28th, 2026

मु0 वि0अधि0 ने बैडमिंटन, टेनिस एवं जिम्नेजियम हॉल का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर/दिनाँक-14 जनवरी 2021

मु0 वि0अधि0 ने बैडमिंटन, टेनिस एवं जिम्नेजियम हॉल का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग सिद्धार्थनगर द्वारा लोहिया कला भवन परिसर में बैडमिंटन, टेनिस एवं जिम्नेजियम हॉल का निरीक्षण किया गया। यह हाल वर्ष 2017 से निर्मित था,परंतु हैंडओवर न होने तथा ट्रेनर की सुविधा ना होने कारण संचालित नहीं हो सका l जिम में लगे उपकरण पुराने मॉडल के है जो प्रयोग न होने के कारण कुछ खराब हो गए है l कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि 01 सप्ताह में जिम में लगे पुराने उपकरण के स्थान पर आधुनिक तकनीक के उपकरण लगाने तथा टेनिस हॉल एवं बैडमिटन हॉल की साफ़ सफ़ाई करते हुए हैंडओवर करे l
पीडी डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि एक ट्रेनर का प्रबन्ध करते हुए हॉल को व्यवस्थित करा कर प्रयोग हेतु समय निर्धारित कर जिम एवं टेनिस व बैडमिटन हॉल चालू कराना सुनिश्चित करें l

न्यूज़ 17 इंडिया एडीटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा

Related Post