Wed. Apr 29th, 2026

संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई शपथ

सिद्धार्थनगर 26 नवम्बर 2022

संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई शपथ

सिद्धार्थनगर। संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा संविधान शपथ को पढ़ा गया तथा उपस्थित अधिकारियेां/कर्मचारियों द्वारा शपथ को दोहराया गया।

“हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर,1949 ई. को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसर्पित करते हैं।”

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (न्यायिक) प्रिंयका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Post