Fri. Sep 11th, 2026

सांसद पाल के साथ तिरंगा यात्रा में विधानसभा शोहरतगढ़ में हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा विशाल जनसैलाब

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 07 जुलाई 2022

 सांसद पाल के साथ तिरंगा यात्रा में विधानसभा शोहरतगढ़ में हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा विशाल जनसैलाब

सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हिया मण्डल के कंदवा चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन सांसद डुमरियागंज जगदंबिकापाल के द्वारा किया गया।
त्रिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजीयावन मौर्या भी उपस्थिति रहे।

इस मौके चिल्हिया मण्डल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी पहलवान बाबा ने सांसद तथा प्रभारी का स्वागत कर हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग हाथो में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा शोहरतगढ़ विधान सभा गूंज गया।

इस त्रिरंगा यात्रा में चिल्हिया से पहलवान बाबा व धनंजय सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग स्वागत कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी की अगुआई में परसा चौराहे पर तथा तुलसियापुर चौराहे पर अनिल अग्रहरी की अगुआई में सैकड़ों लोगो ने सांसद व प्रभारी का स्वागत कर यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा पवन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम शंकर यादव, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, सूर्य प्रकाश पांडे, नर्वदेश्वर मणि, मिश्रा, राधे बाबा, रोहित गुप्ता, सिद्धार्थ पाठक, कालीचरण सहित सैकड़ो की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर उपस्थित रहे।

 

 

प्रेस विज्ञप्ति :- सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ प्रेषित–

Related Post