Thu. Jul 30th, 2026

सीएचसी फरेंदा में चिकित्सक हुए कोरोना संक्रमित

ब्रेकिंग न्यूज़/महराजगंज
दिनाँक-26-07-020

सीएचसी फरेंदा में चिकित्सक हुए कोरोना संक्रमित

जनपद महराजगंज आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा(बनकटी) में एक चिकित्सक को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते ही वहाँ के बाकी कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।

कोरोना का यह जाँच रैपिड एंटीजन किट द्वारा हुआ,आज लगभग 53 लोगो का जाँच हुआ है जिसमे दो अन्य लोग भी पॉजिटिव आये हैं जो सीएचसी फरेन्दा के नही है।

चिकित्सक को आईसोलेशन के लिए भेज दिया गया है। खबर पाते ही अधीक्षक डॉ0 हीरा लाल ने सीएचसी को सील करवा दिया है।

अब पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेनेट्राईजेशन करने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जायेगा।

Related Post