Fri. Jul 17th, 2026

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की हुई समीक्षा बैठक

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की हुई समीक्षा बैठक

अपर जिलाधिकारी ने न्यूनतम प्रगति वाले निकायों को प्रगति में सुधार लाये जाने हेतु निर्देशित किया

सिद्धार्थनगर- दिनांक 16.07.2026

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी (डूडा), अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी (EO), सिटी मिशन मैनेजर (CMM), सामुदायिक आयोजक (CO), बैंक समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें न्यूतम प्रगति वाले नगर पंचायत बढनीचाफा, बिस्कोहर, इटवा, भारतभारी, शोहरतगढ एंव नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने सम्बन्धित नगर निकाय में प्रगति में सुधार लाये। अपर जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक, बडौदा यू0पी0 बैंक, पंजाब नैशनल बैक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, को अपने समस्त लंबित आवेदन पर ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *