Sun. Jul 12th, 2026

एक पेड़ मॉ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ- अभियान 2026, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा धौरीकुईयां में किया गया पौधरोपण

सिद्धार्थनगर 12 जुलाई 2026

एक पेड़ मॉ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-अभियान 2026,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा धौरीकुईयां में किया गया पौधरोपण

जनपद में लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करने के संकल्प को साकार करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन हेतु पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर। एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उ0प्र0 जसवंत सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रमुख सचिव, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी एस वी एस रंगाराव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम की उपस्थिति में समय माता मंदिर परिसर धौरीकुईयां, विकास खण्ड नौगढ़ में सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उ0प्र0 जसवंत सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रमुख सचिव, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव को स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं पर्यावरण गीत प्रस्तुत किया गया।

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अवसर पर उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उ0प्र0 जसवंत सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम नाम लगाने संकल्प लिया गया है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जिस प्रकार मां हमारा पालन पोषण करती है उसी प्रकार हम भी पेड़ लगाकर उसकी देखाभाल करें। केवल वृक्ष लगाने से काम नही चलेगा। हमे उसकी देखभाल भी करनी होगी। पर्यावरण को संतुलित करने का एक मात्र उपाय वृक्षारोपण है। पेड़ हमे शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन देता है। इस बात की खुशी है कि जनपद सिद्धार्थनगर लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण कर रहा है। सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री का प्रिय जनपद है,”एक पेड़ मां के नाम” महायज्ञ अभियान चल रहा है,हमें पूर्ण विश्वास है कि जनपद में यह कार्यक्रम पुर्णरूप से सफल होगा।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद सिद्धार्थनगर पिछड़े जनपद से अग्रणी जनपद बनने की ओर अग्रसर है। एक पेड़ मॉ के नाम लगाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया। हम सभी को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। और उसकी देखभाल करना चाहिए। हम सभी लोग आज यह संकल्प ले कि एक पेड़ अवश्य लगायेंगे। पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री के इसी संकल्प लेकर पूरे प्रदेश के हर जनपद में पौधरोपण कार्य किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा “एक मां के नाम” अभियान चलाकर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा सभी लोग एक पेड़ अवश्य लगाये तथा उसकी देखभाल करें। जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए भी पेड़ बहुत ही आवश्यक है। पेड़ से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है तथा हमे शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन मिलता है।

प्रमुख सचिव, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी एस वी एस रंगाराव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में 45,65,400 पेड़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद में लक्ष्य से अधिक पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। पहले के समय में वर्षा समय पर होती थी। परन्तु आज बारिश सामान्य से कम हो रही है। प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उसमें एक संकल्प ग्रीन फील्ड बनाना भी है। पौधे जीवन का आधार है। एक पेड़ मां के नाम अवश्यक लगाये तथा उसकी देखभाल करे। जिला प्रशासन को सफल आयोजन हेतु बधाई दिया।

जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उ0प्र0 जसवंत सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रमुख सचिव, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी एस वी एस रंगाराव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का कार्यक्रम में उस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख नौगढ़ रेनू मिश्रा, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, एसडीओ वन विभाग बीना तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ एवं अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *