Tue. May 5th, 2026

जब तलक जिंदा रहेगा आशियाँ दे जाएगा कत्ल होगा पेड़ तो भी लकडियां दे जाएगा न्यूज़ 17 इंडिया के तरफ से विश्व पर्यावरण की शुभकामनाएं

जब तलक जिंदा रहेगा आशियाँ दे जाएगा
कत्ल होगा पेड़ तो भी लकडियां दे जाएगा

न्यूज़ 17 इंडिया के तरफ से विश्व पर्यावरण की शुभकामनाएं

उम्र भर देता रहेगा सांस अपनी सांस से
फिर तुम्हारे घर के चौखट खिड़कियां दे जाएगा

जब नदी के दो किनारे बाढ़ में बह जाएंगे
तब तुम्हें मंज़िल की खातिर कश्तियाँ दे जाएगा

जो न दे पाए उसे इक ज़िंदगी जीने का हक़
वो शज़र उनके लिए भी कुर्सियां दे जाएगा

आप हीरे खोजते रहना भले माटी तले
वो परिंदों के घरों को पत्तियां दे जाएगा

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post