Wed. Jul 15th, 2026

जय किसान इंटर कालेज सनई मे जनप्रतिनिधियों एवं डीएफओ ने पौधरोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जय किसान इंटर कालेज सनई मे जनप्रतिनिधियों एवं डीएफओ ने पौधरोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण महायज्ञ के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान का जय किसान इंटर कालेज में हुआ शुभारंभ

सांसद जगदंबिका पाल,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य व डीएफओ नीला एम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधरोपड़ करने की अपील की

सिद्धार्थनगर। शनिवार को जिला मुख्यालय के सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण महायज्ञ के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आगामी महाअभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की, तथा पौधों का देखभाल एवं संरक्षित का संकल्प लेने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम. और अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। तमाम वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *