Sat. Nov 28th, 2026

डीआईजी बस्ती द्वारा थाना शोहरतगढ़ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

परिक्षेत्रीय कार्यालय जनपद बस्ती, 28 नवंबर 2026

डीआईजी बस्ती द्वारा थाना शोहरतगढ़ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सिद्धार्थनगर। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदी गृह, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने , कार्यालय / थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण,वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपेरशन क्लीन के तहत कराने आदि हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *