किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाहर भेजकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड की हुई बैठकः किसानों को बाहर भेजकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
जिलाधिकारी ने उपकृषि निदेशक को योजनाओं के लक्ष्य शत प्रतिशत पूरे करने के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी (आत्मा) योजना के गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) घटक, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, सीड मनी रिवाल्विंग फंड, किसान ग्रुप,आत्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों पर चर्चा के बाद समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि एडिबल ऑयल एवं वर्ष 2026-27 में मोबलाइजेशन, नेशनल मिशन ऑन के तहत आत्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों पर चर्चा के बाद समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया।जनपद के किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिए प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।प्रशिक्षण के स्थान तय,1- प्राकृतिक खेती – कुरुक्षेत्र,2- काला नमक धान ईरी 3- मत्स्य पालन पंतनगर,4- अन्य तकनीकी प्रशिक्षण -बस्ती एवं अयोध्या।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए, जिससे उनकी आय बढ़ सके।जिलाधिकारी ने उप- कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शन हेतु किसानों को दिए जाने वाले बीज से खेती कराई जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी अपने स्तर से प्रयास कर इसकी निगरानी करें।
उपरोक्त बैठक में डीएफओ नीला एम, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त, लीड बैंक अधिकारी आर०के० सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० गणेश प्रसाद सहित किसान व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

