जनपद सिद्धार्थनगर–दिनांक 30.06.2026
थाना डुमरियागंज पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी वांछित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज के नेतृत्व में आज दिनांक 30.06.2026 को अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 155/2026 धारा 80(2),85 बी0एन0एस0 व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 नफर वाछिंत अभियुक्तगण, (1)मो0 क्यूम पुत्र मो0 रजा निवासी चकमझारी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर,
(02)मो0 रजा पुत्र बहरैची निवासी चकमझारी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर (03)मोहरा पत्नी मो0 रजा निवासी चकमझारी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर को कुशहटा गांव के दक्षिण स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 राममिलन आजाद, उ0 नि0 अकरम खान,हे0का0 रवि गौड़,का0 अमन प्रतीक दूबे,रि0 म0का0 दिव्या यादव थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

