थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर- दिनांक 16.07.2026
दहेज हत्या के मामले थाना डुमरियागंज पुलिस ने 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
ससुरालीजन द्वारा पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करके शव को घर में ही दफना/छिपा देने के आरोप में वांछित 03 अभियुक्तगण को थाना डुमरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 162/2026 धारा 80(2),85,238 (b)बी0एन0एस0 व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 नफर वाछिंत अभियुक्तगण 01.शमशेर पुत्र नीबर/02.नीबर पुत्र स्व0 सफई/03.खुशबून पत्नी नीबर निवासीगण चकमझारी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर को आज दिनांक 16.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 अकरम खान,हे0का0 राम भजन गौड,आरक्षी अमन प्रतीक दूबे, आदित्य पाण्डेय,रि0म0का0 नीशू शामिल रहै ।

