पीएमएवाई-जी आवंटन में अनियमितता मिलने पर सीडीओ होंगे सीधे जिम्मेदार : केशव प्रसाद मौर्य
पीएमएवाई-जी (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) आवंटन: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पात्रों व अपात्रों की कारण सहित सूची देने के दिए निर्देश
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी)-4.0 के तहत यूपी को 618482 नए मकान मिले हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवंटन में अनियमितता पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी के वंचित रहने पर संबंधित जिले के मुख्य विकास अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे। सभी 75 जिलों की अपीलीय समिति वंचित मामलों की पुनः जांच करेगी।
सबका साथ सबका विश्वास,योजना के तहत चौथे चरण में यूपी को मिले हैं,618482 नए मकान,उप-मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अपात्र पाए गए आवेदकों का किस कारण से सूची से नाम कटा! कारण सहित सूची उपलब्ध कराऐं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से अब तक यूपी को केंद्र से लगभग 36 लाख आवास मिल चुके हैं। यूपी देश में सबसे अधिक आवास देने वाला राज्य बन गया है। योजना में शहीद जवानों की विधवाएं, दिव्यांगजन, अल्पसंख्यक, कुष्ठ/कैंसर पीड़ित, एचआईवी प्रभावित और एकल बालिका वाले परिवारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

