Sun. Aug 2nd, 2026

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र में चलाया बूथ जनसंपर्क अभियान

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र में चलाया बूथ जनसंपर्क अभियान

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र के मिठवल मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 438, ग्रामसभा जोगिया बुजुर्ग में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ जनसंपर्क अभियान के तहत नागरिकों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का विशिष्ट संपर्क अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रवण चौधरी, सेक्टर संयोजक हरिओम, बूथ अध्यक्ष मेहीलाल चौधरी सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभियान के दौरान पूर्व विधायक ने लोगों से संवाद कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *