कपिलवस्तु,सिद्धार्थनगर: 10 जनवरी 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संगलदीप के कटाव निरोधक कार्य हेतु ₹4 करोड़ 67 लाख 56 हजार की मिली स्वीकृति- विधायक श्यामधनी राही
सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट।
सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक कार्य की परियोजना हेतु ₹4 करोड़ 67 लाख 56 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है,कपिलवस्तु विधायक ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इस क्षेत्र में कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने के उपरांत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ के समय कटाव से स्थायी सुरक्षा प्राप्त होगी,जिससे स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है। कपिलवस्तु की जनता एवं क्षेत्र का विकास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

