Mon. Jul 6th, 2026

10जुलाई को एक साथ बसेंगी 500 जोड़ियों की नई दुनिया, सि0न0 में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह,तैयारियां जोरों पर

10जुलाई को एक साथ बसेंगी 500 जोड़ियों की नई दुनिया, सिद्धार्थनगर में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह,तैयारियां जोरों पर

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 10 जुलाई को 500 जोड़ो का आयोजित किया जा रहा है सामूहिक विवाह-महिपाल सिंह

सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 10.07.2026 को जनपद के मुख्यालय पर लगभग 500 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 04 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को सम्मिलित किया गया है। इस अवधि तक पात्र पाये जाने वाले जोड़ो को अवगत कराना है कि अपने दिनांक 10.07.2026 दिन शुकवार को बी0एस0ए0 ग्राउण्ड, जिला जेल के समाने, नौगढ़, सिद्धार्थनगर में उपस्थित होकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करें।अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर ने बताया कि उनके मोबाइल नम्बर 9415168321 व पटल सहायक के मोबाइल नम्बर-9918904022 पर भी सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी महिपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी,सिद्धार्थनगर ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *